Dhanbad News: निगम के 55 वार्डों में बनेगी वार्ड समिति, पार्षद होंगे अध्यक्ष
धनबाद, सितम्बर 3 -- Dhanbad News: पंचायत क्षेत्र में ग्राम सभा की तर्ज पर शहर में वार्ड समिति का गठन किया जाएगा। नगर निगम के सभी 55 वार्डों में वार्ड समिति बनाई जाएगी। एक वार्ड समिति में अधिकतम 10 लोग रहेंगे। इसके अध्यक्ष उस वार्ड के स्थानीय पार्षद होंगे। नगर निगम बोर्ड में प्रस्ताव पास होने के बाद नगर निगम ने वार्ड समिति के गठन को लेकर पहल कर दी है। नगर निगम बोर्ड से पारित होने वाली योजनाओं के चयन में वार्ड समिति की भूमिका अहम होगी। अपने वार्ड की विकास योजनाओं का चयन कर पार्षद के माध्यम से उसे बोर्ड में रखेंगे। यदि वार्ड की जनसंख्या पांच हजार से अधिक नहीं है तो मनोनीत सदस्यों की संख्या पहली दो हजार जनसंख्या के लिए चार होगी और उसके बाद हर दो हजार जनसंख्या या उसके भाग के लिए एक अतिरिक्त सदस्य होगा। मनोनीत सदस्यों में से कम से कम एक तिहाई स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.