Dhanbad News: निगम के सफाई कर्मी 29 से बेमियादी भूख हड़ताल में बैठेंगे
धनबाद, अक्टूबर 23 -- Dhanbad News: धनबाद। लंबित मांगों के समाधान के लिए नगर निगम कर्मचारी यूनियन की ओर से शनिवार को धनबाद नगर निगम मुख्यालय परिसर में एकदिवसीय भूख हड़ताल की जाएगी। इसके पश्चात मांगों पर सकारात्मक एवं समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में 29 अक्तूबर से बेमियादी हड़ताल की जाएगी। अखिल भारतीय मजदूर संगठन के प्रदेश महासचिव अंजनी सिंह ने कहा कि यूनियन की प्रमुख मांगों में बोनस भुगतान, ईएसआई मेडिकल कार्ड, नियमित पे-स्लिप, सातवें वेतनमान का लाभ एवं एरियर, एसीपी का लाभ, स्थानांतरण एवं पदस्थापन संबंधी समस्याओं का समाधान सहित 25 सूत्री मांगों पर समयबद्ध कार्रवाई प्रमुख है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.