Dhanbad News: निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 100 मरीजों की जांच
धनबाद, अगस्त 17 -- Dhanbad News: डुमरी तीन नंबर गुरुद्वारा परिसर में सोमवार को निःशुल्क विनायक नेत्र जांच शिविर लगाया गया। इसमें आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लगभग 100 मरीजों की आंखों की जांच की गई। चिकित्सकों की टीम ने मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया और बरसात के मौसम में आंखों को संक्रमण से बचाने के टिप्स दिए। डॉक्टरों ने कहा कि बारिश में आंखों की सफाई का विशेष ध्यान रखें और समस्या होने पर तुरंत डॉक्टरी सलाह लें। गुरुद्वारा कमेटी के सचिव सतपाल सिंह ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए आगे भी ऐसे शिविर लगाए जाएंगे। मौके पर गुरमुख सिंह, मंगल सिंह, जसवंत सिंह, मोनू सिंह और सोनू सिंह उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.