Dhanbad News: निःशुल्क जांच शिविर में मिले मोतियाबिंद के 48 मरीज
धनबाद, अक्टूबर 26 -- Dhanbad News: धनबाद। वासेपुर के निशात नगर में रविवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन मेयर संजीव सिंह ने किया। उन्होंने इस नेक काम के लिए आयोजकों को धन्यवाद देते हुए उनका हौसला बढ़ाया। शिविर में 48 लोगों की आंखों में मोतियाबिंद पाया गया। इन सभी का राजगंज स्थित आई क्लीनिक में निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। समाजसेवी मुख्तार खान, सनोज सिंह और शिशु संघ ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश कुमार के सहयोग से आयोजित इस शिविर में शहर के दोनों वृद्धाश्रमों के बुजुर्गों समेत सैकड़ों लोगों ने नेत्र जांच के साथ-साथ उनकी पैथोलॉजी जांच भी कराई गई। मौके पर हाजी जमीर आरिफ, मनव्वर अख्तर, नुमान अरबाज खान, नौशाद गद्दी, रजनीश कुमार, इश्तियाक अहमद, इरफान आलम मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Deogarh News: जसीडीह में 17 दिसंबर से मेगा नेत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.