Dhanbad News: निःशुल्क कानूनी सहायता व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी
धनबाद, सितम्बर 1 -- Dhanbad News: धनबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सोमवार को नगरीकला दक्षिण पंचायत सचिवालय में विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया। इसका उद्घाटन मुखिया अशोक ठाकुर ने किया। शिविर में लोगों को सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा निःशुल्क कानूनी सलाह और सहायता के संबंध में जानकारी दी गई। लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक हुआ। नाटक के माध्यम से मनोज कुमार ने बताया कि तीन लाख रुपए से कम वार्षिक आय वाले लोगों को सरकारी वकील की सुविधा मिल सकती है तथा वे कई सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। शिविर में नशे की रोकथाम को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। बताया गया कि नशे की लत से परिवार बर्बाद होने के साथ व्यक्ति का जीवन भी प्रभावित होता है। कार्यक्रम के बाद लोगों के बीच पौधे और पुस्तकें वितर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.