Dhanbad News: नावाडीह में मारपीट को लेकर दो पक्षों पर प्राथमिकी, 14 नामजद
धनबाद, सितम्बर 1 -- Dhanbad News: हरिणा। बरोरा थाना क्षेत्र के नावाडीह बस्ती में सोमवार को हुई मारपीट मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 14 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। प्रथम पक्ष गौतम कुमार गोप के आवेदन पर विक्रम, संजय यादव, मनोज यादव, कैलाश गोप, उगन गोप, पंकज और कमलेश पर जान मारने की नीयत से मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरा पक्ष पंकज गोप के आवेदन पर सुरेश गोप, गौतम गोप, अजय गोप, रोशन गोप, दुर्ग गोप, नेमलाल गोप और शनि गोप पर घर में घुसकर जान मारने की नीयत से मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.