Dhanbad News: नावाडीह में पिता के श्राद्धकर्म के लिए तालाब पहुंचा युवक डूबा
धनबाद, सितम्बर 28 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। नावाडीह में स्थित बंदोबस्त कार्यालय के पास स्थित सरकारी तालाब में डूबने से नावाडीह निवासी 40 वर्षीय जेमिनी पाल की मौत हो गई। जेमिनी पाल अकेले अपने पिता की मृत्यु के आठवें दिन श्राद्धकर्म के लिए तालाब पहुंचे थे। नहाने के दौरान वे गहरे पानी में चले गए। उन्हें डूबते देख स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी गई। गहरे पानी में डूबने के कारण शव का पता नहीं चल रहा था। धनबाद थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने भंटिंडा फॉल गोताखोर को बुला कर शव को निकलवाया। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण तालाब में पानी लबालब भरा हुआ है। जेमिनी पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके। पिता के श्राद्ध पानी के लिए अकेले तालब पहुंचने पर लोग सवाल उठा रहे हैं। घटना की जानकारी पाकर पंचायत के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.