Dhanbad News: नावाडीह बस्ती में हुए मारपीट मामले की जांच करने पहुंचे डीएसपी, दोनों पक्षों से की पूछताछ
धनबाद, सितम्बर 3 -- Dhanbad News: बरोरा थाना क्षेत्र के नावाडीह बस्ती में हुई मारपीट की घटना की जांच को लेकर बुधवार की शाम डीएसपी अजीत कुमार विमल बरोरा थाना पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी लेते हुए नावाडीह जाकर ग्रामीणों से पूछताछ की। डीएसपी ने पुलिस अधिकारियों से भी घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली तथा मामले की जांच को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान बरोरा थाना प्रभारी अभय कुमार भी मौजूद रहे। बता दें कि बस्ती में सोमवार को बिजली के तार से छेड़छाड़ करने और नाली की समस्या को लेकर ग्रामीणों के दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। जिसमें एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बताया जाता है कि नवाडीह बस्ती में हुए हिंसक विवाद के बाद बस्ती में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए हैं और शांति व्यवस्था कायम रखने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.