धनबाद, अगस्त 13 -- Dhanbad News: निचितपुर पुराना क्वार्टर में नाली निर्माण में लापरवाही व कथित खानापूर्ति का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बुधवार को संवेदक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि दो बार नाली निर्माण होने के बावजूद जलनिकासी की समस्या जस की तस बनी हुई है। बताया कि वर्ष 2020-21 में मुखिया की अनुशंसा पर पंचायत फंड से नाली का निर्माण कराया गया था, लेकिन संवेदक ने महज खानापूर्ति कर काम पूरा कर दिया। इसके बाद वर्ष 2025-26 में विधायक मथुरा प्रसाद महतो की अनुशंसा पर विधायक निधि से दोबारा नाली का निर्माण कराया गया, फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरकारी राशि दो बार खर्च होने के बावजूद जलनिकासी की समस्या बनी हुई है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से मामले की शीघ्र जांच कराने और संवेदक से मानक के अनु...