Dhanbad News: नाग माता मंदिर में नाग पंचमी महोत्सव की तैयारियां शुरू
धनबाद, अगस्त 6 -- Dhanbad News: श्री नागदेवी देव स्थानम, भागामोड़ में 34वें वार्षिक श्री नाग पंचमी महोत्सव का दो दिवसीय आयोजन 16 व 17 अगस्त को श्रद्धा और भक्ति के साथ होगा। इसकी शुरुआत 16 अगस्त को सुबह नौ बजे गणपति पूजन, गो-पूजन, ध्वजारोहण और हवन के साथ होगी। दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विशेष कालसर्प दोष निवारण वैदिक पूजन होगा। इसके पश्चात, रात्रि 7:30 बजे अखंड ज्योत प्रज्वलित की जाएगी। इसके बाद जागरण, भंडारा होगा। महोत्सव के दूसरे दिन, 17 अगस्त को प्रातः 4:45 बजे मंगला आरती, 9:30 बजे नारायण स्वामी अभिषेक और 11:00 बजे कन्या पूजन किया जाएगा। दोपहर में पुनः कालसर्प दोष निवारण पूजन होगा। शाम को भजनों की अमृतवर्षा तथा रात्रि 7:00 बजे छप्पन भोग लगाने के बाद, रात्रि 9:00 बजे महाप्रसाद वितरण के साथ इस भव्य महोत्सव का समापन होगा। आयोजन समित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.