धनबाद, अक्टूबर 3 -- Dhanbad News: बलियापुर। बड़ादहा निवासी भाकपा माले के सक्रिय कार्यकर्ता अजीत महतो का निधन शुक्रवार को एसएनएमएमसीएच में हृदयाघात से हो गया। मृतक महतो का पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिवार सहित पूरे गांव में मातम पसर गया। खबर पाकर पूर्व विधायक आनंद महतो, विधायक चंद्रदेव महतो, जयकिशोर महतो, पंसस दिवाकर महतो, प्रदीप महतो, सुकुमार उर्फ बाबुलाल महतो, जगन्नाथ महतो, जयदेव महतो, नरेश महतो सहित आसपास के लोग पहुंचे। पूर्व विधायक महतो ने अजीत महतो को लालझंडा का एक समर्पित सिपाही बताया। यह भी पढ़ें- Katihar News: पूर्व उप मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...