Dhanbad News: नहाय-खाय को लेकर कद्दू का बढ़ा मान, दोगुने हुए दाम
धनबाद, नवम्बर 12 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर धनबाद के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। छठ की शुरुआत से पहले ही सब्जियों की कीमतों में उछाल आ गया है। नहाय-खाय पर कद्दू-भात को लेकर कद्दू की मांग इस कदर बढ़ी कि इसकी कीमत भी रातोंरात दोगुनी हो गई। मंगलवार की रात तक 30 से 35 रुपए किलो बिकने वाला कद्दू बुधवार को 60 रुपए किलो बिका। बता दें कि छठ में नहाय-खाय पर कद्दू-भात बनाने की परंपरा है। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ महापर्व की शुरुआत होगी। इस कारण कद्दू की अचानक मांग बढ़ गई है। कारोबारियों के अनुसार मांग बढ़ने से कीमतों में तेजी आई है। कद्दू 30-35 रुपए से बढ़कर 60 रुपए किलो बिक रहा है। गाजर भी 40 रुपए से बढ़कर 80 रुपए किलो हो गया है। अन्य सब्जियों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। टमाटर 40-50 रुपए से बढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.