धनबाद, जुलाई 10 -- Dhanbad News: सिजुआ, प्रतिनिधि। ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के बौआकला सात नंबर बाज़ार में अवैध रूप से शराब व नशीले पदार्थों की बिक्री के खिलाफ ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया व पंचायत समिति सदस्य मो इस अवैध कारोबार को लेकर शिकायत किया है। साथ ही ग्रामीणों ने मांग किया है कि इस प्रकार के अवैध दुकानों को तत्काल बंद कराने की सहयोग किया जाय।

ग्रामीणों की चिंताएँ ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र की चार-पांच दुकानों में खुलेआम अवैध शराब की बिक्री किया जाता है। जिससे कि उद्ध मार्ग से महिलाओं व युवतियों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासकर स्कुली बच्चों को खासकर अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नशे में लोगों द्वारा महिलाओं व युवतियों पर फब्तियां कसती है जिसके ...