धनबाद, नवम्बर 28 -- Dhanbad News: चिरकुंडा नीचे बाजार स्थित अग्रसेन सरस्वती विद्या मंदिर की ओर से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को स्कूली बच्चों की रैली निकाली गई। रैली स्कूल से निकलकर नीचे बाजार, कापासड़ा रोड से होते हुए शहीद चौक तक जाकर वापस चिरकुंडा थाना होते हुए विद्यालय पहुंचे। आम लोगों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया गया। संचालन विद्यालय के आचार्य संतोष कुमार गुप्ता ने किया। मौके पर प्राचार्य डॉ अशोक कुमार वर्मा, प्रकाश महतो, उज्जवल लाइक, कुणाल केसरी, देवाशीष गुप्ता, कृष्णा बर्मन, शोभा ठाकुर, पिंकी चंदा,नेहा सोनकर आदि थे। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : डॉ. अर्पणा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...