धनबाद, सितम्बर 27 -- Dhanbad News: नशा मुक्त शैक्षणिक संस्थान अभियान के तहत अल-इकरा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज की ओर से रविवार को बरियो गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया। प्राचार्य डॉ. शमीम अहमद ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षुओं एवं आम लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना तथा युवाओं और समाज को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है।प्रशिक्षुओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को नशा के दुष्परिणामों से अवगत कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...