Dhanbad News: नवविवाहिता के मौत मामले में पति गया जेल, 8 पर केस
धनबाद, नवम्बर 22 -- Dhanbad News: झरिया, प्रतिनिधि। झरिया थाना मोड़ स्थित धस्का पट्टी में नवविवाहिता रोजी परवीन की संदिग्ध स्थिति में मौत के मामले में झरिया पुलिस ने शुक्रवार की देर रात मुख्य आरोपी पति सैयद मासूम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जेल भेज दिया। वासेपुर अमन सोसाइटी निवासी मृतका के पिता मो. असलम अंसारी ने शुक्रवार को झरिया थाने में ससुराल वालों के खिलाफ अपनी बेटी के साथ मारपीट कर हत्या करने की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज के लिए रोजी प्रवीण को प्रताड़ित किया जा रहा था। शुक्रवार की सुबह रोजी ने फोन पर अपनी बहन को मारपीट किए जाने की जानकारी दी थी, जिसके कुछ घंटों बाद उसका शव एम्बुलेंस में मिला था। मृतका के पिता की शिकायत पर झरिया पुलिस ने पति सहित कुल आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.