Dhanbad News: नवरात्र पर बीसीसीएल में डांडिया नाइट की धूम
धनबाद, अक्टूबर 15 -- Dhanbad News: धनबाद, विशेष संवाददाता। सामुदायिक भवन कोयला नगर में बुधवार को दीक्षा महिला मंडल के तत्वावधान में डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। बीसीसीएल परिवार के अधिकारियों-कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। बीसीसीएल मुख्यालय व विभिन्न परिचालन क्षेत्रों की टीमों के बीच रास गरबा व डांडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से भारतीय संस्कृति व उत्सवधर्मिता का परिचय दिया। गुजराती समाज के सदस्यों ने भी नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में बीसीसीएल मुख्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कतरास क्षेत्र की टीम द्वितीय, कुसुंडा क्षेत्र की टीम तृतीय, सीवी क्षेत्र की टीम चौथे तथा मुनीडीह क्षेत्र की टीम पांचवें स्थान पर रही। यह भी पढ़ें- Dumka News: ओपन डांडिया नाइट का भव्य आयोजन, शहरवासी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.