Dhanbad News: नवंबर क्रांति की वर्षगांठ पर माकपा की संगोष्ठी
धनबाद, नवम्बर 8 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। नवंबर क्रांति की 109वीं वर्षगांठ पर शनिवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की ओर से प्रेमचंद नगर धनबाद में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। अध्यक्षता जिला सचिव विकास कुमार ठाकुर ने की। मुख्य वक्ता डॉ केएन चटर्जी ने कहा कि आज पूंजीवादी देशों में पूंजीवादी संकट से पैदा हो रहे जन आक्रोश और आंदोलनों के संदर्भ में 7 नवंबर 1917 की प्रथम समाजवादी क्रांति से सबक लेने की जरूरत है। वित्तीय पूंजी के साम्राज्यवादी दौर में अनेक जन आंदोलनों ने साबित किया है कि साम्राज्यवादी पूंजीवाद गहरे संकट से गुजर रहा है। सीटू के जिला सचिव रामकृष्ण पासवान समेत अन्य ने संबोधित किया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: भाकपा माले ने क्रांति दिवस मनाया मौके पर स्वपन मांजी, देवाशीष वैद्य, रवि सिंह, शिबू राय मौजूद थे। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.