Dhanbad News: नया लोडिंग प्वाइंट खुलते ही विवाद शुरू, 3 घंटे काम ठप
धनबाद, सितम्बर 22 -- Dhanbad News: लोदना क्षेत्र के नौ नंबर साइडिंग के समीप नया लोडिंग प्वाइंट खुलते ही वर्चस्व को लेकर विवाद शुरू हो गया है। सोमवार को झामुमो समर्थक तीर-धनुष और लाठी-डंडे लेकर लोडिंग प्वाइंट पहुंचे। ट्रक लोडिंग बंद करा दी। मोर्चा नेताओं का कहना था कि यह लोडिंग प्वाइंट तिसरा मौजा अंतर्गत तिलाबनी बस्ती में पड़ता है। लेकिन यहां के एक भी बेरोजगार को काम नहीं दिया गया है। बाद में एरिया-एसटी कुजामा प्रबंधन ने तीन दिन में समस्या समाधान का आश्वासन दिया। तब जाकर तीन घंटे बाद आंदोलन समाप्त हुआ। मौके पर सोहन महतो, बंटी सिंह, कुलदीप महतो, फरीद मल्लिक, दिलीप महतो, जाहिर शेख, अवधेश यादव, मनोज साव, सुभाष महतो, बब्लू महतो, प्रदीप, दीपक, रोहित आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.