Dhanbad News: नयनाभिराम झांकियों के साथ निकली कलश यात्रा
धनबाद, सितम्बर 9 -- Dhanbad News: श्रीश्री राणी सती दादी जी मंदिर कतरास के तत्वावधान में आयोजित 28वें चार दिवसीय भादो अमावस्या महोत्सव को लेकर मंगलवार को नयनाभिराम झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा सह कलश यात्रा निकाली गई। इससे पूर्व महिलाओं ने दादी मंदिर से प्रभात फेरी निकालकर नगर भ्रमण किया। दादी जी के जयकारों से पूरा कतरास भक्तिमय हो उठा। भगत सिंह चौक से निशान के साथ शुरू हुई शोभायात्रा कतरास बाजार, कलाली फाटक, गुहीबांध, सब्जी पट्टी और मेन रोड होते हुए दादी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में 251 महिलाएं पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर शामिल हुई, जबकि कन्याएं हाथों में पताका लेकर चल रही थी। पीली और लाल रंग की पारंपरिक साड़ियों में सजी महिलाओं की टोली आकर्षण का केंद्र बनी रही। यह भी पढ़ें- Kodarma News: शोभा व कलश यात्रा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.