Dhanbad News: नगर निगम में नौकरी के नाम पर ठगी, आरोपी पकड़ाया
धनबाद, अगस्त 8 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर। धनबाद नगर निगम में सुपरवाइजर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए ठगने के आरोपी रेल कॉलोनी निवासी प्रेमजीत कुमार उर्फ फेकू को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी के पकड़े जाने की खबर मिलते ही दर्जनों पीड़ित परिवार जोड़ापोखर थाना पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित लालमती देवी ने बताया कि आरोपी ने उनके दो बेटों और चार भतीजों से नौकरी के नाम पर 29,500 रुपये लिए थे। पीड़ितों के अनुसार, केवल जियलगोरा क्षेत्र में ही करीब 1.20 लाख रुपए की ठगी की गई है। आरोपी ने सुपरवाइजर पद का झांसा देकर कई लोगों से मोटी रकम वसूली, लेकिन न नौकरी दी और न पैसे लौटाए। थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.