Dhanbad News: नगर निगम के सफाई मित्रों की हुई स्वास्थ्य जांच
धनबाद, अक्टूबर 1 -- Dhanbad News: धनबाद। स्वच्छ भारत मिशन 2.0 व नमस्ते योजना के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत धनबाद नगर निगम द्वारा सफाई मित्रों के स्वास्थ्य, सुरक्षा व सम्मान को प्राथमिकता देते हुए सभी अंचलों में 'सफाई मित्र सुरक्षा व सम्मान शिविर' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नई दिल्ली से आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें धनबाद नगर निगम के सफाई मित्रों एवं संबंधित कर्मियों ने सहभागिता की। नगर निगम के सभी अंचलों में आयोजित शिविरों के दौरान लगभग 975 सफाई मित्रों की स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्य जांच के उपरांत संबंधित सफाई मित्रों को चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया तथा निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- Purnia News: शिविर में 200 सफाई कर्मियों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.