Dhanbad News: नगर निगम की जर्जर बिल्डिंग की होगी मरम्मत
धनबाद, अगस्त 27 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। बीते तीन साल से जर्जर स्थिति में रहने वाली नगर निगम की बिल्डिंग की सूरत बदलेगी। नगर निगम ने माडा कैंपस में संचालित नगर निगम बिल्डिंग की मरम्मत के लिए टेंडर निकाला है। तीन माह के अंदर लगभग 20 लाख रुपए खर्च कर भवन की मरम्मत कराई जाएगी। बरसात के दिनों में बिल्डिंग का पिछला हिस्सा टूटकर मनोरम नगर वाली सड़क पर गिर रहा है।
मरम्मत की आवश्यकता 30 साल पुरानी बिल्डिंग में नगर निगम का कार्यालय 2015 से चल रहा है। माडा की बिल्डिंग में निगम का प्रधान कार्यालय है। नगर निगम के पास अपनी बिल्डिंग नहीं रहने की वजह से किराए के भवन में यह ऑफिस चल रहा है। यहां हर दिन 500 से अधिक लोग आते हैं। बिल्डिंग की स्थिति ऐसी हो गई है कि किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। खासकर पिछले हिस्से की स्थिति सबसे खराब है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.