Dhanbad News: नकली शराब फैक्ट्री भंडाफोड़ के बाद नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
धनबाद, अक्टूबर 31 -- Dhanbad News: झरिया, प्रतिनिधि। झरिया राज ग्राउंड में नकली शराब की मिनी फैक्ट्री के भंडाफोड़ के बाद पुलिस और उत्पाद विभाग आरोपियों के सिंडिकेट का तार जोड़ने में जुट गए हैं। जांच में पता चला है कि यहां की शराब बिहार सहित अन्य राज्यों में भेजी जाती थी। कृषि बाजार समिति परिसर में पहले भी ऐसी फैक्ट्रियां मिल चुकी हैं। इस कार्रवाई के बाद भी नई दुनिया, भागा दो नंबर, बस्ताकोला और सहाना पहाड़ी में शराब की बिक्री जारी है। नई दुनिया में दुकान बंद होने के बाद रात 1 बजे तक शराब बिक रही है। उल्लेखनीय है कि भागा दो नंबर ग्वालापट्टी में पुलिस ने 2025 में भी 10 लाख से अधिक मूल्य की मिनी शराब फैक्ट्री पकड़ी थी, जहां से दो पिकअप वैन शराब, स्प्रिट, पंचिंग मशीन और रैपर जब्त हुए थे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: 13 सौ लीटर अर्द्धनिर्मित शर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.