Dhanbad News: नकली बंदूक सटाकर पेट्रोल पंप से 80 हजार लूटे, मैनेजर समेत दो गिरफ्तार
धनबाद, सितम्बर 25 -- Dhanbad News: भिखराजपुर हीरक प्वाइंट स्थित बिरसा सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप पर बुधवार देर रात हथियारबंद बाइक सवार ने धावा बोलकर 80 हजार रुपए लूट लिए। वारदात के महज दो घंटे के भीतर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मुख्य आरोपी को दबोच लिया। जांच में पेट्रोल पंप के मैनेजर की भी मिलीभगत सामने आई, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की जानकारी देते हुए डीएसपी प्रकाश चंद्र महतो ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गोविंदपुर के गायडेहरा निवासी शेख अमन के रूप में हुई है। वहीं साजिश में शामिल पंप मैनेजर विपुल सिंह मूल रूप से सासाराम (बिहार) के असरा तालाब का रहने वाला है, जो पंप के पास ही रहता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए 80 हजार रुपए नकद, घटना में प्रयुक्त काले रं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.