Dhanbad News: नए भवन के लिए एचएम ने डीएसई को लिखा पत्र
धनबाद, अगस्त 3 -- Dhanbad News: संगियाटांड़ उर्दु अपग्रेड मध्य विद्यालय का भवन अर्से से जर्जर पड़ा है। इसको ले एचएम शमशेर आलम ने डीएसइ व कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर नया भवन बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है। एचएम का कहना है कि विद्यायल भवन के सभी कमरे जर्जर हैं। इससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अभिभावकों ने कई बार इस ओर एचएम का ध्यान भी आकृष्ट कराया। विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक 316 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। मुखिया गणेशचंद्र महतो ने भी डीएसइ से प्राथमिकता के आधार पर इस विद्यालय के भवन निर्माण की मांग की है। यह भी पढ़ें- Gridih News: गांडेय: दो शिक्षकों के भरोसे चल रही 8 कक्षाओं का उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंपरा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.