Dhanbad News: धोवाटांड़ के लोगों ने की पानी नहीं मिलने की शिकायत
धनबाद, सितम्बर 1 -- Dhanbad News: धनबाद। धोवाटांड़ जलमीनार से आपूर्ति करने पर अनुग्रह नगर सहित आसपास क्षेत्र में सप्लाई पानी नहीं पहुंच रहा है। इस पर स्थानीय लोगों ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। प्रभात सुरोलिया ने बताया कि धोवाटांड़ और धनसार जलमीनार दोनों आसपास हैं। बावजूद क्षेत्र के लोगों को पानी संकट का सामना करना पड़ रहा है। इधर कुछ दिनों से लगातार पानी के लिए हाहाकार की स्थिति बनी हुई। सप्लाई करने के बाद भी एक-दो बाल्टी पानी मिल रहा है। जलमीनार पूरी तरह से नहीं भर रहा है, जिससे यह समस्या उत्पन्न हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.