धनबाद, अगस्त 11 -- Dhanbad News: वन विभाग की करोड़ों की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। मामला धनबाद अंचल के धैया मौजा से जुड़ा है। धैया मौजा के खाता संख्या 196, प्लॉट. संख्या 67/440 कुल रकवा 1.15 एकड़ जमीन पर केशव मोची एवं वंशज का दावा है। जमीन पर कुछ निर्माण भी कराया गया है। वन विभाग की ओर से इस जमीन पर दावा किए जाने के बाद जांच शुरू हुई तो मामला पकड़ में आया। इस संबंध में धनबाद के सीओ रामप्रवेश सिंह ने डीसी को जांच रिपोर्ट सौंपी है। वन विभाग के पत्र के आधार पर सीओ से जमीन के संबंध में जिला प्रशासन ने चार बिंदुओं पर रिपोर्ट सौंपने को कहा था। सीओ ने अपनी रिपोर्ट में संबंधित जमीन की जमाबंदी रद्द करने की कार्रवाई शुरू करने की भी अनुशंसा की है। सीओ की रिपोर्ट के मुताबिक जमीन के लिए जारी हुकुमनामा भी संदिग्ध है। जमाबंदी (दाखिल -खारिज से संब...