Dhanbad News: धैया में एक एकड़ वन भूमि व 40 डिसमिल सरकारी जमीन से हटा अतिक्रमण
धनबाद, नवम्बर 4 -- Dhanbad News: धैया मौजा में जिला प्रशासन और वन प्रमंडल ने संयुक्त अभियान चलाकर 1.03 एकड़ वन भूमि और 40 डिसमिल सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। डीसी आदित्य रंजन और डीएफओ विकास पालीवाल के निर्देश पर खाता संख्या 196, प्लॉट संख्या 67 पर यह कार्रवाई हुई। कार्रवाई के दौरान अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार, अमीन मेघलाल महतो, वन विभाग के अधिकारी-कर्मी और पुलिस बल मौजूद रहे। नगर निगम की दो जेसीबी से अवैध निर्माण और चहारदीवारी ध्वस्त की गई। बताया गया कि उक्त वन भूमि पर दिलीप राम ने करीब 10 वर्षों से कब्जा जमाया था और कुछ हिस्सा अवैध रूप से बेचने की भी बात सामने आई है।
दो परिवारों को मिली दो दिन की मोहलत दो आवासों को मोहलत अभियान के दौरान मानवीय संवेदना दिखाते हुए वहां रह रहे दो परिवारों के आवासों को दो दिन की मोहलत दी गई। उनसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.