Dhanbad News: धूमधाम से मना सावन महोत्सव, कजरी और शिव भजनों से गूंजा परिसर
धनबाद, अगस्त 26 -- Dhanbad News: जीतपुर स्थित गायत्री शक्तिपीठ मंदिर परिसर में महिला मंडल के तत्वावधान में लोक आस्था का पावन पर्व 'सावन महोत्सव' बेहद श्रद्धा, उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। बुधवार को आयोजित इस भव्य कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर सावन के पारंपरिक गीतों और शिव भजनों से गुंजायमान रहा। महोत्सव का शुभारंभ गायत्री परिवार की बहनों द्वारा भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती के साथ किया गया। कार्यक्रम में सुहागिन महिलाओं और बच्चों ने सावन के पारंपरिक हरे रंग के परिधान पहनकर हिस्सा लिया, जिससे पूरा मंदिर परिसर सावन के रंग में रंगा नजर आया। महोत्सव के दौरान सुहागिन महिलाओं ने एक-दूसरे को श्रृंगार सामग्री भेंट कर सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Bokaro News: सतनपुर महिला समूह ने मनाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.