Dhanbad News: धूमधाम से मना श्रीश्री अनीश्वर नाथ शिव मंदिर वार्षिकोत्सव
धनबाद, अगस्त 4 -- Dhanbad News: पाथरडीह थाना परिसर स्थित श्रीश्री अनिश्वर नाथ शिव मंदिर का तृतीय वार्षिक स्थापना दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव को लेकर मंदिर को सजाया गया था। पंडित अविनाश पाठक के नेतृत्व में विशेष पूजा- अर्चना व रुद्राभिषेक कराई गई। पूजा पर पाथरडीह थाना प्रभारी बिट्टू कुमार व उनकी पत्नी मुख्य यजमान के रूप में बैठे थे। पूजा अर्चना के बाद बाबा का भव्य श्रृंगार कर आरती की गई। आरती में पुलिस कर्मियों के साथ स्थानीय श्रद्धालु भी शामिल हुए। पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर दरोगा दिलीप तिवारी, अभिमन्यु चौधरी, गौतम रवि, निरंजन प्रताप, नंदकिशोर सिंह, शंकर महतो सहित पुलिसकर्मियों, थाना शांति समिति के सदस्यों व श्रद्धालु मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Gridih News: हमारे शिवालय: 192...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.