Dhanbad News: धावाचिता-बलाईटांड़ रोड पर निर्माणाधीन पुल का डायवर्सन बहा
धनबाद, अगस्त 6 -- Dhanbad News: धावाचिता-बलाईटांड़ रोड पर निर्माणाधीन पुल का डायवर्सन मंगलवार की रात तेज बारिश के कारण बह गया है। इससे बलाईटांड़, कदमटांड़, लालचक, फाटामहुल, सीता पहाड़ सहित आधा दर्जन गांवों के हजारों ग्रामीणों की आवाजाही ठप हो गई है। डायवर्सन बहने के कारण अब लोगों को मधुगोड़ा-सालदाहा होकर लंबा चक्कर लगाकर आना-जाना पड़ रहा है। इससे स्कूली छात्रों, मरीजों और दैनिक काम से जाने वाले ग्रामीणों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि डायवर्सन बहने से बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है। बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचने में दो घंटे अतिरिक्त समय लग रहा है। सब्जी आदि बेचने वाले भी समय पर बाजार नहीं पहुंच पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: मैथन -कुमारधुबी का डायवर्सन रोड बहा,आवागमन हुआ बाधित
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.