धनबाद, सितम्बर 2 -- Dhanbad News: गोधर रवानी बस्ती में डीएवी कुसुंडा स्कूल के समीप भादो मास के अवसर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को कथावाचक सुरेंद्र हरिदास जी महाराज ने श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कार और सत्संग का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि मनुष्य का कल्याण धर्म के मार्ग पर चलने से ही संभव है। जीवन में कैसी भी परिस्थिति आए, सत्य, धर्म, न्याय और सदाचार का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए।

धर्म का महत्व उन्होंने कहा कि सत्संग मनुष्य को सही दिशा प्रदान करता है और अज्ञान रूपी अंधकार को दूर करता है। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने श्रीमद्भागवत के दिव्य प्रसंगों का भक्तिभाव से श्रवण किया। महाराज ने कहा कि भागवत कथा कल्पवृक्ष के समान है, जो जीवन में भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और शांति प्रदान करती है। मनुष्य जिस संगति में रहता है, धीरे-धीरे उसके गुण और स्...