धनबाद, अक्टूबर 26 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। धन-धान्य, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना के साथ रविवार को धनबाद में लक्खी पूजा मनाई गई। शरद पूर्णिमा के अवसर पर बंगाली समाज के लोगों ने मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। घरों से लेकर मंदिरों तक भक्ति का माहौल रहा। महिलाओं ने मां लक्ष्मी के स्वागत में घरों के दरवाजे पर अल्पना बनाई और पूजा की थाली सजाकर देवी की आराधना की। शहर के हरि मंदिर, हीरापुर दुर्गा मंदिर, चिल्ड्रन पार्क परिसर सहित विभिन्न मंदिरों और देवी मंडपों में लक्खी पूजा का आयोजन किया गया। बंगाली समुदाय में लक्खी पूजा का विशेष महत्व है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: भक्ति और परंपराओं के चमकी शरद पूर्णिमा की रात मान्यता है कि मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और परिवार में खुशहाली बनी ...