धनबाद, सितम्बर 20 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। धनसार की नई दिल्ली कॉलोनी में दो दिन पहले घरों का ताला तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में मौके से पकड़ा गया वर्दमान के राजाकाटा निवासी आकाश रूईदास को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस ने शनिवार को आकाश को कोर्ट में पेश किया। चोरी के दौरान ही स्थानीय लोगों ने उसे दबोचा था। उसके पास एक थैला भी बरामद हुआ था, जिसमें चोरी के सोने-चांदी के आभूषण एवं अन्य सामान थे। इसके अलावा उसके थैले में एक मोबाइल,​ सोने का दो जोड़ा कंगन, ​सोने जैसा दिखने वाला एक जोड़ा कान का झुमका, ​सोने जैसा दिखने वाला एक अंगूठी और कलश बनी हुई 10 ग्राम चांदी की ईंट शामिल है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: डेढ़ लाख से अधिक के जेवरात व नकदी चोरी बता दें कि बुधवार की रात चोरों ने नई दिल्ली के रिंकू सिंह, सुबोध सिंह...