Dhanbad News: धनबाद होकर चलेगी हावड़ा-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस
धनबाद, अक्टूबर 13 -- Dhanbad News: हावड़ा से दिल्ली के बीच स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जाएगी। यह ट्रेन धनबाद होकर चलेगी। कोंकण रेलवे मुख्यालय नवी मुंबई में 8 से 10 अक्तूबर के बीच हुई टाइम टेबल कमेटी की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगी है। यह हाई-स्पीड स्लीपर ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस से भी कम समय में दिल्ली पहुंचेगी। रेलवे बोर्ड से अंतिम मुहर लगते ही फैसले को जल्द धरातल पर उतारा जाएगा। नई ट्रेन के टाइम टेबल को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हावड़ा-नई दिल्ली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस ग्रैंड कार्ड सेक्शन के लिए किसी सौगात से कम नहीं। इस रेलखंड पर कवच की स्थापना की गई है। कई वर्षों से रेल पटरी के साथ ओवरहेड तार को ठोस बनाया जा रहा है। रेलवे लगातार इस सेक्शन में स्पीड ट्रायल भी कर रहा है। वर्षों से जीसी सेक्शन में सेमी बुलेट ट्रेन चलाने की कवायद च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.