Dhanbad News: धनबाद से वीर गाथा के लिए अब तक मात्र 68 आवेदन
धनबाद, अक्टूबर 30 -- Dhanbad News: धनबाद। धनबाद से वीर गाथा 6.0 के लिए गुरुवार तक मात्र 68 आवेदन प्राप्त हुए हैं। राज्यभर में कुल 1625 आवेदन मिले। आवेदनों की संख्या के अनुसार धनबाद का स्थान राज्य में आठवां है। स्कूल स्तर से इंट्री प्राप्त होने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है। राज्य मुख्यालय ने इसपर नाराजगी जताई है। स्कूलों को निर्देश देते हुए समय-सीमा के अंदर अधिकतम आवेदन करने को कहा गया है। विशेष रूप से कम आवेदन या अभी तक शून्य आवेदन वाले विद्यालयों को ध्यान देने को कहा गया है। जिलास्तरीय मूल्यांकन 4 से 20 नवंबर के बीच व राज्यस्तरीय मूल्यांकन 21 नवंबर से 7 दिसंबर तक होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.