Dhanbad News: धनबाद सीओ ऑफिस में बिचौलिये हावी, जांच शुरू
धनबाद, जुलाई 24 -- Dhanbad News: धनबाद अंचल कार्यालय (सीओ ऑफिस) में बिचौलिये हावी हैं। म्यूटेशन से लेकर जमीन संबंधी सभी काम पर बिचौलियों का राज चलता है। इतना ही नहीं जमीन के ये बिचौलिये सीओ ऑफिस के अंदर घुसकर सरकारी कागजात भी देखते हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय को यह शिकायत एक पेन ड्राइव में 12 वीडियो के साथ भेजी गई थी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने धनबाद डीसी को पत्र लिखकर इस मामले की गंभीरता से जांच कर इसकी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजे गए आवेदन में लिखा गया है कि बलियापुर के आशीष कुमार नामक एक जमीन दलाल सीओ ऑफिस में बेधड़क आता-जाता है। धनबाद के अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार कहीं भी जमीन जांच के लिए जाते हैं तो उनके साथ वह बिचौलिया हर जगह मौजूद रहता है। शिकायतकर्ता ने इससे सबंधित साक्ष्य के रूप में जो 12 वीडियो क्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.