धनबाद, सितम्बर 16 -- Dhanbad News: धनबाद। झारखंड शिक्षा परियोजना ने मंगलवार को धनबाद व बाघमारा प्रखंड के निजी स्कूलों के प्राचार्यों संग ऑनलाइन समीक्षा बैठक की। डीईओ अभिषेक झा, डीएसई शालिनी डुंगडुंग, एडीपीओ आशीष कुमार ने नशा मुक्त विद्यालय, एक पेड़ मां के नाम, एसएचवीआर, प्रशस्त स्क्रीनिंग, अपार आईडी, यूडायस, ड्राप बॉक्स समेत अन्य गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश जारी किया। अब बुधवार को बलियापुर, एग्यारकुंड, गोविंदपुर, झरिया, कलियासोल, निरसा, पूर्वी टुंडी, तोपचांची एवं टुंडी के स्कूलों की अलग-अलग टाइम स्लॉट में ऑनलाइन समीक्षा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...