Dhanbad News: धनबाद रीजनल कार्यालय में पीएमजी की नियुक्ति जल्द
धनबाद, नवम्बर 12 -- Dhanbad News: धनबाद, कार्यालय संवाददाता। डाक विभाग ने झारखंड में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने का फैसला लिया है। राज्य का दूसरा रीजनल कार्यालय धनबाद में बनाया गया है, जहां पोस्ट मास्टर जेनरल (पीएमजी) की नियुक्ति माह के अंत तक कर दी जाएगी। अबतक पूरे झारखंड में एक ही रीजनल कार्यालय रांची में था, जहां से राज्य के सभी 24 जिलों का काम संचालित होता था। इस कारण कई जिलों के काम में देरी होती थी। नए रीजनल कार्यालय के बनने से धनबाद सहित आसपास के जिलों को राहत मिलेगी। डाक विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रीजनल कार्यालय बनने के बाद धनबाद कार्यालय पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा। पीएमजी के बैठने के बाद यहां से स्वतंत्र रूप से प्रशासनिक और नीतिगत फैसले लिए जा सकेंगे।
छह जिलों का काम धनबाद से होगा धनबाद सहित छह जिलों का काम होगा: वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.