धनबाद, जुलाई 12 -- Dhanbad News: धनबाद। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती मानसिक रोग से ग्रसित एक महिला शनिवार सुबह अस्पताल परिसर स्थित ब्वॉयज हॉस्टल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी की हालत में मिली। महिला शुक्रवार शाम मेडिसिन विभाग के अपग्रेडेड फीमेल वार्ड से लापता हो गई थी। उसकी तलाश की जा रही थी, तभी शनिवार सुबह वह अस्पताल परिसर में बेहोश अवस्था में पाई गई। महिला के कपड़े कुछ स्थानों से फटे होने की जानकारी सामने आने के बाद पूरे मामले को गंभीर और संदिग्ध माना जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...