Dhanbad News: धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 10 बेड के महिला बर्न वार्ड का उद्घाटन
धनबाद, जुलाई 10 -- Dhanbad News: धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। अस्पताल परिसर में गुरुवार को 10 बेड वाले अत्याधुनिक बर्न वार्ड का उद्घाटन किया गया। वार्ड का उद्घाटन अधीक्षक डॉ डीके गिंदोरिया ने किया। उन्होंने बताया कि नए बर्न वार्ड में झुलसी महिलाओं का अलग, सुरक्षित और बेहतर इलाज हो सकेगा। वार्ड को आधुनिक चिकित्सा उपकरणों, आवश्यक संसाधन और मरीजों की जरूरतों के अनुरूप सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। उद्घाटन के बाद डॉक्टरों ने नए वार्ड का निरीक्षण किया और इसकी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही कहा कि मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: धनबाद मेडिकल अस्पताल में 10 बेड वाले बर्न वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.