Dhanbad News: धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जल्द होगी स्तन कैंसर की जांच
धनबाद, अगस्त 5 -- Dhanbad News: धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में जल्द ही महिलाओं के लिए स्तन कैंसर की आधुनिक जांच सुविधा शुरू होने जा रही है। अस्पताल प्रबंधन मेमोग्राफी टेस्ट मशीन खरीदने की तैयारी में जुट गया है। मशीन उपलब्ध होने के बाद धनबाद सहित आसपास के जिलों की महिलाओं को कम खर्च में स्तन कैंसर की जांच की सुविधा मिल सकेगी। भर्ती मरीजों को यह सुविधा नि:शुल्क मिलेगी। अस्पताल प्रबंधन का मानना है कि मेमोग्राफी मशीन स्थापित होने से स्तन कैंसर की शुरुआती अवस्था में पहचान आसान होगी और समय पर उपचार शुरू किया जा सकेगा। विशेषज्ञों के अनुसार शुरुआती चरण में बीमारी का पता चलने पर उपचार की सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है।
सुविधा का लाभ इस सुविधा का लाभ केवल धनबाद जिले तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा और आसपास के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.