Dhanbad News: धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी में पहली बार शुरू होगी ऑपरेशन की सुविधा
धनबाद, अगस्त 7 -- Dhanbad News: धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी सेवा अधिक सशक्त होने जा रही है। अस्पताल की इमरजेंसी में पहली बार ऑपरेशन थिएटर तैयार कर लिया गया है। उद्घाटन और विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती के बाद नियमित रूप से आपातकालीन सर्जरी शुरू की जाएगी। इस सुविधा के शुरू होने से सड़क दुर्घटना, गोली लगने, गंभीर चोट और अन्य आपातकालीन मामलों में मरीजों का बिना देरी के ऑपरेशन संभव हो सकेगा। अब तक धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी में ऑपरेशन की व्यवस्था नहीं होने के कारण गंभीर मरीजों को प्राथमिक उपचार देने के बाद मुख्य ऑपरेशन थिएटर तक ले जाना पड़ता था। इस प्रक्रिया में समय लगने से कई बार मरीजों की हालत और अधिक गंभीर हो जाती थी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद इमरजेंसी में ही तत्काल सर्जिकल उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा।
ऑपरेशन टेबल स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.