धनबाद, जुलाई 9 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। धनबाद मेडिकल अस्पताल में महिला मरीजों के बेहतर इलाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 10 बेड वाले नए बर्न वार्ड का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में अस्पताल के प्राचार्य डॉ. आरके महतो, अधीक्षक डॉ. डीके गंदौरीया सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। इस नए वार्ड के शुरू होने से आग से झुलसी महिला मरीजों को अब अलग और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि वार्ड को आवश्यक चिकित्सा उपकरणों और सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, ताकि गंभीर रूप से झुलसी मरीजों का बेहतर उपचार किया जा सके। अधिकारियों ने कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है और भविष्य में भी मरीजों की सुविधा के लिए नई व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी। उद्घा...