धनबाद, जुलाई 7 -- Dhanbad News: धनबाद। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी के निर्देश पर जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर 2026) के लिए सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को ईएफ वितरण का कार्य जारी है। अबतक सात लाख 56 हजार 950 मतदाताओं के बीच ईएफ वितरित किया गया है। ईएफ वितरण में टुंडी सबसे आगे है, जहां 1,56,415 ईएफ बांटे गए हैं। वहीं दूसरे स्थान पर निरसा है। निरसा में 1,46,064 ईएफ का वितरण किया गया है, जबकि सिंदरी में 1,43,963 ईएफ का वितरण गया है। वहीं धनबाद विधानसभा में 1,17,093, बाघमारा में 1,00,340 तथा झरिया में 93,075 ईएफ का वितरण किया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि ईएफ वितरण के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी व सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अपने-अपने विधानसभा ...