धनबाद, जुलाई 29 -- Dhanbad News: जिले में जल संरक्षण और सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में लघु सिंचाई प्रमंडल ने 11 तालाबों और बांधों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। डीएमएफटी राशि से करीब 3.66 करोड़ रुपये की लागत से ये कार्य कराए जाएंगे। पहले चरण में बाघमारा, धनबाद, झरिया, कलियासोल और धनबाद नगर निगम क्षेत्र के नौ तालाबों व बांधों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इनमें कस्ताबाद बांध, बरामुरी बांध, मांझी बांध, जोड़िया बांध, भुटगड़िया बांध, नुनुकडीह बांध, कतरास बाजार के समीप तेली बांध, खाखोन बांध और खरनागढ़ बांध शामिल हैं। इन योजनाओं पर लगभग 2.57 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जबकि दूसरे चरण में बलियापुर के अकलू गड़िया तालाब और कलियासोल प्रखंड के कहरोल (खुटडिह) स्थित पांच एकड़ क्षेत्र में फैले तालाब के गहरीकरण एवं जीर्णोद्धार का कार्य शामिल है। इन दोन...