धनबाद, अक्टूबर 15 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। जिले में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज लगभग स्थिर रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय कुहासा छाया रह सकता है, जबकि दिन चढ़ने के बाद आसमान में आंशिक रूप से बादल दिखाई देंगे। हालांकि तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। इससे सुबह और शाम में हल्की ठंड का अहसास हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार धनबाद सहित आसपास के क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है। वहीं 15 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: दिन का मौसम गर्म और रात में हल्की ठंडक सुबह में कोहरा, दिन में साफ रहेगा आसमान: मौसम विभाग के अनुसार 15 अक्तूबर की सुबह कुहासा रहने के साथ दिन में आंशिक...