Dhanbad News: धनबाद में शुरू हुई त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी
धनबाद, अगस्त 19 -- Dhanbad News: नगर निकाय चुनाव के बाद अब पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन विभाग ने सभी जिलों के पंचायती राज पदाधिकारी को पत्र लिखकर इसकी तैयारी में जुटने का निर्देश दिया है। मार्च 2027 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव को लेकर एक सितंबर को बूथों के प्रारूप का प्रकाशन होना है। जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने सभी बीडीओ को अपने-अपने प्रखंड के बूथों की स्थिति पर रिपोर्ट मांगी है। जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुशांत कुमार मुखर्जी ने बताया कि एक सितंबर को बूथों के प्रारूप का प्रकाशन किया जाएगा। इससे पहले सभी बूथों का फिजिकल वैरीफिकेशन किया जाएगा। बूथों की वर्तमान स्थिति पर सभी प्रखंडों से रिपोर्ट मांगी गई है। धनबाद में 2900 बूथ हैं। इन बूथों की स्थिति के आधार पर ही इसके प्रारूप का प्रकाशन होगा। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.