Dhanbad News: धनबाद में वन्यजीव तस्करी का खुलासा, पैंगोलिन स्केल्स और बाघ के अंग बरामद
धनबाद, अक्टूबर 16 -- Dhanbad News: कोयलांचल में वन्यजीव तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। मेमको मोड़ स्थित एक होटल के कमरे में ठहरे तस्कर बेखौफ होकर दुर्लभ वन्यजीवों के अंगों की खरीद-बिक्री की तैयारी कर रहे थे। वन विभाग ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से करीब 50 लाख रुपये बाजार मूल्य के 70 वन्यजीव उत्पाद बरामद किए गए हैं। बरामद सामान में पैंगोलिन के 17 स्केल्स (शल्क), कैट फैमिली के फर के तीन टुकड़े, नौ हड्डियां और तीन नाखून समेत अन्य वस्तुएं शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान झरिया के ऊपर कुल्ही निवासी शहबाज खान, भूली बाइपास स्थित सिटी कॉलोनी निवासी करीम असगर खान और वासेपुर के अमन सोसाइटी अंतर्गत न्यू आजाद नगर निवासी शहजादा खुर्रम के रूप में हुई है।
तस्करों की गिरफ्तारी और बरामदगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.